1 min read

स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार  

रुड़की।  पुलिस ने लंढौरा क्षेत्र से स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 5.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरफान उर्फ भूरा निवासी मातावाला हसनबाग लंढौरा बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है। वह आसपास के इलाके में […]

1 min read

लोनिवि ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान  

विकासनगर। साहिया मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को लेकर दिए नोटिस के बाद शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारियों की ओर से विरोध भी किया गया। कुछ व्यापारियायें ने खुद ही टीम के पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण खुद हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान लोनिवि […]

1 min read

बिजली कर्मयों ने उप महाप्रबंधक को बताई समस्याएं

विकासनगर। हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन (इंटक) ने शुक्रवार को नव नियुक्त उप महाप्रबंधक से भेंट कर उनका स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। कर्मियों ने जल विद्युत उत्पादन मंडल कार्यालय में उप महाप्रबंधक को पुष्प गुच्छ भेंट किया। बताया कि लंबे समय से कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, […]

1 min read

जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री

-सीएम धामी ने किया डालनवाला पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण,  थानेदार अनुपस्थित, तत्काल लाइन हाजिर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा […]

1 min read

माया देवी विश्वविद्यालय में वीबीयूएसएस राष्ट्रीय स्तर बोधआईकेएस परीक्षा–2026 के पोस्टर का लोकार्पण

-शैक्षणिक जगत में उत्साह  -देहरादून।  माया देवी विश्वविद्यालय में आज विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बोधआईकेएस परीक्षा–2026 के पोस्टर का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम में लोकसेवा आयोग, उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान […]

1 min read

सुपरवाइजर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनीं गीता शर्मा

रुड़की।  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को गीता शर्मा को जिलाध्यक्ष और प्रीति भंडारी को जिला मंत्री चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित एसोसिएशन की बैठक […]

1 min read

गढ़वाल की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाएगी समिति: जोशी

रुड़की। गढ़वाल सभा रुड़की की द्विवार्षिक चुनाव में विजयी पदाधिकारियों को गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने गढ़वाल की संस्कृति को सभा के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी आगे पहुंचाने की बात कही। बाद में कार्यकारिणी का भव्य स्वागत भी किया गया। साथ ही आने […]

1 min read

एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक में चर्चा  

नई टिहरी।  भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एसआईआर को लेकर बैठक संपन्न हुई। जिसमें बीएलए टू बनाने सहित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि एसआईआर को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी तत्पर रहें। वोटरों को उनका नाम चढ़वाने में मदद करें। […]

1 min read

भरसार विश्वविद्यालय को मिली एंबुलेंस  

पौड़ी। औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक एंबुलेंस गुरुवार को दे दी गई है। विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ऑन लाइन स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने भी हिस्सा लिया। विश्व विद्यालय प्रशासन ने कॉलेज में एक एंबूलेंस की मांग के साथ ही एक चिकित्सक की भी मांग […]

1 min read

विधायक कैड़ा ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से की मुलाकात  

हल्द्वानी।  विधायक रामसिंह कैड़ा ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होती जा रही है।