गढ़वाल की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाएगी समिति: जोशी
1 min read

गढ़वाल की संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुंचाएगी समिति: जोशी

रुड़की। गढ़वाल सभा रुड़की की द्विवार्षिक चुनाव में विजयी पदाधिकारियों को गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने गढ़वाल की संस्कृति को सभा के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी आगे पहुंचाने की बात कही। बाद में कार्यकारिणी का भव्य स्वागत भी किया गया। साथ ही आने वाले दो वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी दी गई। पनियाला रोड पर गढ़वाल सभा भवन में आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी भगवती प्रसाद बलूनी, मोहन लाल बहुगुणा और संरक्षक हर्ष प्रकाश काला ने संयुक्त रूप से कार्यकारिणी के अध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी, उपाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ उनियाल, सचिव राकेश चौहान, उप सचिव सतेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह पटवाल, सांस्कृतिक सचिव विवेकानंद डोभाल, संगठन सचिव अरविंद पोखरियाल, समिति सचिव नारायण सिंह रावत और प्रचार प्रसार सचिव राजेश चमोली को शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *