सुपरवाइजर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनीं गीता शर्मा
1 min read

सुपरवाइजर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनीं गीता शर्मा

रुड़की।  महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को गीता शर्मा को जिलाध्यक्ष और प्रीति भंडारी को जिला मंत्री चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सोहन सिंह रावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह बतौर चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गीता शर्मा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *