हरिद्वार पुलिस लाइन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
1 min read

हरिद्वार पुलिस लाइन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

पुलिस लाइन में गूंजे मंत्रोच्चार, अस्त्र-शस्त्र व उपकरणों की हुई पूजा
#हरिद्वार। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस परिवार एकत्र हुआ। विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ पुलिस विभाग में उपयोग होने वाले अस्त्र-शस्त्र, औजार, मशीनरी एवं अन्य उपकरणों की भी विधिवत पूजा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने जनपद में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।

पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात निशा यादव ने अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना के दौरान पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के साथ उनकी उपयोगिता के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर सीओ सदर लाइन एसपी बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ यातायात विपेंद्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, जनपद के सभी थाना कार्यालयों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर पुलिसकर्मियों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *