मां की गोद फिर हुई आबाद दूधमुंही बच्ची को 18 घंटे में खोज निकाला
1 min read

मां की गोद फिर हुई आबाद दूधमुंही बच्ची को 18 घंटे में खोज निकाला

#हरिद्वार । मासूम बच्ची के लापता होने से मचा हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रात-दिन एक कर चलाया अभियान सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से चमकादड़ टापू से महिला समेत बच्ची बरामद किया।
महज 20 दिन की दूधमुंही बच्ची के अचानक गायब होने की सूचना ने पुलिस को भी गंभीर चिंता में डाल दिया। पंडित दीनदयाल पार्किंग ऊंचा पुल के नीचे परिवार के साथ रह रहे रामबाबू ने चौकी रोड़ी बेलवाला में सूचना दी कि सोना नामक महिला उनकी नवजात बच्ची को बिना बताए अपने साथ ले गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक-एक सुराग खंगालना शुरू किया। टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस की लगातार मेहनत और त्वरित कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि महज 18 घंटे के भीतर चमकादड़ टापू से महिला सोना और 20 दिन की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। मासूम को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में राहत और चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई के लिए परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। इतनी कम उम्र की बच्ची को सुरक्षित वापस उसके परिवार तक पहुंचाना पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और टीमवर्क को दर्शाता है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, हेड कांस्टेबल संजय पाल, चन्द्रशेखर, कांस्टेबल पवन, राकेश व वीरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *