उत्तराखंड
लगातार बारिश से बढ़ा नदियों और नहरों का जलस्तर
उधमसिंह नगर । पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की नदियों और नहरों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण राजीव नगर, इंदिरा कॉलोनी और ग्राम चकरपुर में घरों में पानी घुसना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों की चिंता बढ़ गई है। […]
आंगन में काम कर रही महिला पर गुलदार का हमला
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के दुगालखोला रिहायशी क्षेत्र में दिनदहाड़े आंगन में काम कर रही महिला पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। महिला और आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। गुलदार के हमले में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। […]
भूस्खलन से कैमल बैक रोड का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त
मसूरी। कैमल बैक रोड जाने वाले मार्ग पर कृष्णा पैलेस होटल के सामने सड़क का बड़ा हिस्सा भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इससे सड़क के नीचे का बेस पूरी तरह खिसकने से मार्ग कभी भी धंस सकता है। जिसे देखते हुए नगर पालिका प्रशासन और पुलिस ने तत्काल सड़क को पूरी तरह बंद कर […]
श्रीकृष्ण जन्म पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ भव्य समापन
हरिद्वार । पुलिस लाइन रोशनाबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन के विशाल प्रांगण में जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों की ओर से लगाई गईं 24 आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। झांकियों को देखने के लिए पुलिस परिवारों के साथ […]
वकील के कहने पर मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार
हरिद्वार ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस ने पड़ोसी को मारपीट कर डराने-धमकाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एक वकील के कहने पर उन्होंने युवक के साथ मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार 13 […]
गुरु के सानिध्य में ही श्रेष्ठ नागरिकों का निर्माण संभव
हरिद्वार खुद के रक्त, मज्जा और अस्थियों से नवनिर्माण कर जीवन का संचार करने वाली शक्ति का नाम माता है। प्रकृति ने मां को सबसे बड़ा गुरु तथा पिता को संवाहक का दायित्व प्रदान किया है। शिक्षा के माध्यम से गुरु समाज और देश के लिए श्रेष्ठ एवं अनुशासित नागरिकों का निर्माण करता है। गुरुकुल […]
9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन […]
भालू के हमले से महिला की दर्दनाक मौत
चमोली। शुक्रवार को पोखरी विकासखंड की नेल ग्राम पंचायत के सिदेली तोक में भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के बाद अब हायर सेंटर रेफर किया जा रहा […]
सीएम आवास की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून। राजधानी में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने के आरोप में कैंट कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सचिव सागर मनवाल समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। कैंट कोतवाली के एसएसआई रवींद्र सिंह नेगी की […]
रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा
-नौकर ने मुंह दबाकर की थी हत्या देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय वृद्धा रेखा बंसल की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हत्या का आरोप घर में काम करने वाले नौकर पर लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का मृतका के पति से मजदूरी के बकाया पैसों को […]
