पिथौरागढ़ में बारिश का कहर
1 min read

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर

-चीन सीमा को जोड़ने वाले 22 मार्ग बंद

  • भारी वर्षा से चीन सीमा पर पुलिया बही, नंदा देवी बेस कैंप का संपर्क कटा
    पिथौरागढ़। जनपद में पिछले 24 घंटें से लगातारी हो रही मूसलाधार बारिश जारी रही । भारी वर्षा से टनकपुर तवाघाट हाईवे तवाघाट के निकट बंद है। चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट लिपुलेख, चीन सीमा को जोड़ने वाला मुनस्यारी-धापा-मिलम मार्ग, थल-मुनस्यारी सहित 22 रास्ते बंद हैं।
    काली नदी, गोरी गंगा, धौली गंगा, रामगंगा, मन्दाकिनी, सेरा, जाकुर सहित सभी नदी नाले उफान पर हैं। मंगलवार सुबह तक डीडीहाट में 102मिमी, थल 83मिमी, तेजम 73 मिमी, बेरीनाग 72 मिमी, देवलथल 50 मिमी, कनालीछीना 53 मिमी, धारचूला 38.4 मिमी, मुनस्यारी 36.4, पिथौरागढ़ 34.4 मिमी, गणाईगंगोली 30 मिमी, गंगोलीहाट में 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है।
    चीन सीमा से लगे मल्ला जोहर क्षेत्र में ल्वा गांव के निकट भारी वर्षा से उफनाए नाले में बनी पुलिया बह गई है। पुलिया बहने से नंदा देवी बेस कैंप और ल्वा गांव का संपर्क कट गया। तहसील प्रशासन को जानकारी दे दी गई है।जिले के सबसे प्रमुख ट्रैकिंग मार्ग नंदा देवी बेस कैंप ट्रेक पर ल्वा गांव के निकट पुलिया बहने से माइग्रेशन गांव ल्वा का संपर्क भी कट गया। इस क्षेत्र में अभी किसी ट्रैकिंग दल के होने की कोई सूचना नहीं है। यह क्षेत्र तहसील मुख्यालय मुनस्यारी से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *