Highlight
Popular News
खुला कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन, उमड़ी सैलानियों की भीड़
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी जोन खुल गया है। बिजरानी जोन खुलने के साथ ही यहां बुधवार से पर्यटन सीजन का औपचारिक आगाज हो गया है। मानसून सत्र के बाद बुधवार सुबह 6 बजे बिजरानी पर्यटन जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सुबह से ही देश-विदेश से आए सैलानियों […]
रोडवेज ने स्कूल बस को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबाटा के पास एक रोडवेज की स्कूली बच्चों से भरे वाहन के साथ भिडंत हो गई। इस घटना में स्कूली वाहन में सवार तीन-चार बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए […]
सीएम धामी ने श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालु करेंगे पांच दिन की यात्रा
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। मंगलवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री […]
राजभवन में आयुष्मान शिविर आयोजित, 250 से अधिक लाभार्थियों की बनी आभा आईडी
देहरादनू। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन द्वारा राजभवन में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। साथ ही उन्हें एबीडीएम के महत्व के बारे में भी जानकारियां दी गई। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी […]
विश्वनाथ मंदिर में किया मां अनसूया ने रात्रि विश्राम केदारघाटी का भ्रमण कर रही आराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी
रुद्रप्रयाग। जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के खल्ला गांवों के ग्रामीणों की आराध्य देवी श्री सती शिरोमणी अनसूया देवी की रथ डोली देवरा यात्रा केदारघाटी की सुरम्य वादियों के मध्य विराजमान नारायणकोटि गांव से भावुक क्षणांे के साथ विदा होकर विभिन्न गांवो का भ्रमण कर ग्रामीणांे को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ […]
सीएम धामी ने की हल्द्वानी सिटी बस सेवा की शुरुआत
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी के नागरिकों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित होगी। […]
व्यवस्था पर सवालः छत फाड़कर नगर निगम में घुसा चोर
देहरादून। देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गये है। यहंा रविवार को एक चोर दिन दहाड़े निगम परिसर में घुस गया हांलाकि वह चोरी करने में नाकामयाब हुआ। वारदात के सीसी कैमरे मेे कैद हो जाने से घटना का पता चला। राजधानी देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर पर […]
राजपुर रोड के एक बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने राजपुर रोड पर स्थित सर्किल बार में हुई आगजनी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में हुई आगजनी की घटना को गंभीरता से लेते हुए बार […]
स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी। पुलिस ने स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, यमुना घाटी के नवयुवकों को स्मैक के दलदल में धकेलने वाले स्मैक के मुख्य डीलर मुस्कान […]
विदेशी पर्यटक का खोया बैग पुलिस ने ढूंढकर लौटाया
टिहरी। पुलिस ने फ्रांस के नागरिक का खोया बैग तलाश कर उसके सुपुर्द किया। मिली जानकारी के अनुसार मिस्टर बॉबीकेओर पुत्र बॉबीकेआर मुस्तफा लियोन फ्रांस द्वारा चौकी में आए व डायल 112 पर सूचना दी कि हम घूमने आए हैं ऋषिकेश से तपोवन की तरफ आते समय हमारा बैग कहीं गुम हो गया है। जिसमें […]
