मां चंडिका और अनसूया का संगम तट पर हुआ मिलन
1 min read

मां चंडिका और अनसूया का संगम तट पर हुआ मिलन

भक्तों ने लगाए जयकारे  
चमोली। मकर संक्रांति पर मां चंडिका और मां अनसूया ने संगम तट पर स्नान किया। अलकनंदा और पिंडर के मिलनस्थल पर दो देवियों के इस मिलन के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।बुधवार सुबह करीब 10 बजे मां अनसूया की डोली ने संगम तट पर स्नान किया। नदी में स्नान के दौरान देवी के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। नदी में स्नान के बाद पुजारियों ने देवी का शृंगार किया। दोपहर बाद जिलासू की मां चंडिका भी संगम तट पर पहुंचीं और स्नान किया। देवी के एरवालों ने अवतरित होकर देवनृत्य किया। इसके बाद मां चंडिका ने मां अनसूया से भेंट की। दोनों देवियों का मिल देख पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। मां चंडिका के एरवालों ने मां अनसूया को भेंट दी। इसके बाद मां चंडिका और मां अनसूया उमा देवी मंदिर पहुंचीं यहां देवी के पश्वाओं और एरवालों ने देवनृत्य किया। इस मौके पर मां चंडिका दिवारा समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान, सचिव ईश्वर राणा, मां अनसूया के पुजारी डॉ. चंद्र शेखर पुजारी आदि मौजूद रहे। वहीं बाजार में मेला लगा रहा। लोगों ने जमकर बर्तन, रजाई, खिलौने आदि की खरीदारी की।
दिनभर लगता रहा जाम:   मकर संक्रांति पर बदरीनाथ हाईवे सहित नगर को जोड़ने वाले विभिन्न मार्गों पर दिनभर जाम लगता रहा। होमगार्ड और पुलिस के जवानों को जाम खुलवाने के लिए पसीना बहाना पड़ा। सुबह से दोपहर तक हाईवे और अन्य मोटर मार्गों पर वाहन रेंगरेंग कर आगे बढ़े। बाजार में मेला लगने से हुई भीड़ से भी वाहनों का जाम लगा।
इंसेट-
एसडीआरएफ की टीम रही तैनात:   कर्णप्रयाग। मकर संक्रांति पर संगम तट पर स्नान को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम उपकरणों सहित संगम तट पर तैनात रही। संगम तट के किनारे एसडीआरएफ के जवान अलर्ट रहे। इस दौरान रस्सी के सहारे लोगों को स्नान कराया। इस मौके पर एसआई जगमोहन, अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी, किशन, राजेंद्र शैलानी और प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *