फरार चल रहे पांच वांरटी गिरफ्तार
1 min read

फरार चल रहे पांच वांरटी गिरफ्तार

नैनीताल। फरार चल रहे पांच वारटियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में काफी समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतू पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियो के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई उक्त प्रभावी कार्रवाई के दौरान 5 वारण्टी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वांरटियों के नाम कैलाश पुत्र सूरज सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी अप्पू टायर वाली गली, जवाहर नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, मो. साहिल पुत्र मो. अजीम, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, मलिक का बगीचा, पानी की बड़ी टंकी के पास, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, शमशेर पुत्र अख्तर शाह, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24, किदवई नगर, चोरगलिया गेट, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, सद्दाम पुत्र मो. यूसुफ, उम्र 35 वर्ष, निवासी नई बस्ती, इन्द्रानगर ठोकर, वार्ड नं. 26, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल व मो. वसीम उर्फ काली पुत्र निजामुद्दीन, उम्र 34 वर्ष, निवासी इन्द्रानगर, ख्वाजा कॉलोनी, बड़ी गेट, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल बताये जा रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *