कांग्रेस को 2027 की चुनावी जंग एक जुट होकर लड़नी होगीः केसी वेणुगोपाल
1 min read

कांग्रेस को 2027 की चुनावी जंग एक जुट होकर लड़नी होगीः केसी वेणुगोपाल

-कांग्रेस के महासचिव संगठन ने दून में की मिशन 2027 पर चर्चा
-सभी आनुषंगिक संगठनों, फ्रंटल्स, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं प्रमुखों की ली समीक्षा बैठक

देहरादून। उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान रणनीतिक रोडमैप तैयार किया गया। राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और जमीनी स्तर पर चक्रव्यूह तैयार करने की रणनीति बनाई गई। यही नहीं महासचिव संगठन ने सीनियर लीडरशिप से संवाद करते हुए आगामी चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया। इसके अलावा पार्टी के सभी आनुषंगिक संगठनों, फ्रंटल्स, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं प्रमुखों के साथ भी एक विशेष समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। एकजुटता पर जोर देते हुए वेणुगोपाल ने साफ शब्दों में कहा कि सभी संगठनों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर 2027 की चुनावी जंग लड़नी होगी। इसके अलावा जनांदोलन की तैयारी करे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल जैसे फ्रंटल संगठनों को जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने का निर्देश दिया। वहीं अंतिम छोर तक पहुंचने के दिशा निर्देश दिए।
सभी विंग के अध्यक्षों को बूथ स्तर तक अपनी कमेटियों को सक्रिय करने और युवाओं व महिलाओं को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय महासचिव संगठन ने अपने इस दो दिवसीय दौरे के पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं, दूसरे दिन प्रदेश पदाधिकारी के साथ किए गए विशेष गहन मंथन को लेकर प्रेसवार्ता की। साथ ही पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि चुनावी तैयारियों के लिए वे उत्तराखंड आए हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स की बैठक और विधायकों व पूर्व विधायकों से भी मुलाकात की भी जानकारी साझा की। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे, जिसके लिए सरकार को बदलने के लिए माहौल बनाना होगा। राष्ट्रीय महासचिव ने बेरोजगारी, पलायन और पेपर लीक को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के लिए एक बड़ा घोषणा पत्र भी लाएगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस के सभी नेता चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, ये सभी नेता एक ही साथ लड़ेंगे और एक ही साथ चुनाव जीतेंगे। उत्तराखंड की जनता वर्तमान सरकार के खिलाफ है और जनता के मन में सरकार के प्रति बहुत निराशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *