चोरी के ट्रक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
1 min read

चोरी के ट्रक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

हरिद्वार। चोरी हुए ट्रक के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराया गया ट्रक बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती शामं कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 35 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए 12 टायरा ट्रक को मुकदमा लिखे जाने के मात्र 48 घंटे के भीतर बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि बीती 24 अगस्त को कोतवाली श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित माईनिंग चेक पोस्ट से उक्त ट्रक चोरी किया गया था। घटना के संबंध में कोतवाली श्यामपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पड़ताल में जुटी कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने प्रकाश में आए दो संदिग्ध को गिरफ्तार कर विवेचना एवं पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रक चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने ट्रक को गैण्डीखाता क्षेत्र में जंगल गुर्जर बस्ती की ओर छिपाकर रखा है। जिस पर पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को साथ लेकर बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची तथा उनकी निशानदेही पर गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के पास जंगली झाड़ियों के समीप से एक लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक बरामद किया। आरोपियों ने ट्रक की पहचान छिपाने के लिए उस पर लगी नंबर प्लेट भी हटा दी थी। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शहजाद परवेज पुत्र अमीनुद्दीन निवासी मोहल्ला मुगलुशाह थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश व हबीब खाँ पुत्र प्यारे खाँ, निवासी मोहल्ला किला, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। बरामद ट्रक की कीमत 35 लाख रूपये आंकी गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *