यू-टयूबर से मांगी पांच करोड की रंगदारी
1 min read

यू-टयूबर से मांगी पांच करोड की रंगदारी

हल्द्वानी। प्रसिद्ध यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग के नाम से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए न देने पर सौरभ को गोली मारने की भी धमकी मिली है। पुलिस ने यू-ट्यूबर की तहरीर पर भाऊ गैंग के सदस्यों के विरुद्ध तमाम धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सौरभ जोशी को जीमेल के माध्यम से धमकी मिली है। हल्द्वानी रामपुर रोड के ओलिविया कालोनी निवासी सौरभ जोशी मशहूर यू-ट्यूबरों में गिना जाता है। शनिवार को सौरभ जोशी ने कोतवाली पुलिस में सुरक्षा की मांग को लेकर तहरीर दी है।
इसमें सौरभ ने लिखा है कि 15 सितंबर को उन्हें जी-मेल के माध्यम से एक धमकी भरा मेल मिला है। इसमें भाऊ गैंग के नाम से पांच करोड़ रुपये की मांग की गई है। रुपए नहीं देने पर शूट करने की धमकी दी है। इस मेल से यू-ट्यूबर समेत पूरा परिवार दहशत में है। जल्द ही उनकी शादी भी होने वाली है। सौरभ ने पुलिस से एहतियातन कड़ी सुरक्षा की मांग की है।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि यू-ट्यूबर सौरभ को धमकी देने वाले भाऊ गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *