वरिष्ठ साहित्यकार नरेश राजवंशी का किया सम्मान
1 min read

वरिष्ठ साहित्यकार नरेश राजवंशी का किया सम्मान

रुड़की के वयोवृद्ध वरिष्ठ साहित्यकार नरेश राजवंशी का लोह पुरुष सरदार पटेल जयंती पर शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन, सरदार पटेल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेठपाल परमार,लोकतांत्रिक जनमोर्चा के संयोजक सुभाष सैनी व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरण गोस्वामी ने वरिष्ठ साहित्यकार नरेश राजवंशी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है।इस अवसर पर श्रीगोपाल नारसन ने कहा कि नरेश राजवंशी देश के मूर्धन्य साहित्यकार रहे आवारा मसीहा के लेखक विष्णु प्रभाकर के सगे भांजे है और उन्होंने जीवन पर्यन्त अपनी बेबाक कविताओं से समाज को जागरूक करने का कार्य किया है।विद्युत विभाग में भंडार अधीक्षक पद पर रहे नरेश राजवंशी ने साहित्य के प्रति आमजन की रुचि बढाने के लिए घर घर जाकर पुस्तकें बांटने का अभियान भी चलाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *