नाटककार एवं रंगकर्मी कुलानंद घनशाला को डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान से सम्मानित
1 min read

नाटककार एवं रंगकर्मी कुलानंद घनशाला को डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान से सम्मानित

श्रीनगर गढ़वाल।   आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ. गोविंद चातक की जयंती के अवसर पर चातक स्मृति व्याख्यान एवं साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गढ़वाली नाटककार एवं रंगकर्मी कुलानंद घनशाला को डॉ. गोविंद चातक स्मृति आखर साहित्य सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। गढ़वाली नाट्य लेखन एवं रंगकर्म के माध्यम से गढ़वाली बोली-साहित्य को समृद्ध करने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें 11 हजार की नकद धनराशि, सम्मान-पत्र एवं आखर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। सम्मान राशि डॉ. गोविंद चातक के परिवार की ओर से प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. गोविंद चातक के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि मेयर आरती भंडारी ने आखर ट्रस्ट की पहल की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. मंजुला राणा ने डॉ. चातक के लोक साहित्य में योगदान को अतुलनीय बताया। समारोह में प्रो. संपूर्ण सिंह रावत, लोक कला निष्पादन केंद्र के निदेशक डॉ. गणेश खुगशाल गणी, डॉ. कपिल पंवार, डॉ. निदेश नितेश बौठियाल आदि ने डॉ. गोविंद चातक के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम नेगी ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष संदीप रावत, सौरभ बिष्ट, अरुण बिष्ट, अनिल स्वामी, भूपेंद्र नेगी, दिनेश जोशी, सते सिंह भंडारी, रघुवीर कंडारी, भरत सिंह दर्शन सिंह, लखपत सिंह भंडारी व मुख्य ट्रस्टी लक्ष्मी रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *