महिलाओं को दिया पिंक ई-रिक्शा प्रशिक्षण
1 min read

महिलाओं को दिया पिंक ई-रिक्शा प्रशिक्षण

रुद्रपुर।  पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण गया। 10 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में 30 महिलाओं को दो पालियों में ई-रिक्शा संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामोत्थान परियोजना के सीबीओ क्लस्टर लेवल फेडरेशन कंपोनेंट के तहत मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रीप परियोजना के माध्यम से जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। योजना के तहत समूह की महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 60 प्रतिशत अंश परियोजना, 30 प्रतिशत बैंक की ओर से दिया जा रहा है जबकि 10 प्रतिशत अंश लाभार्थियों को स्वयं वहन करना होगा। स्वयं सहायता समूह की क्लस्टर अध्यक्ष दीपा जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक एसआई मोहन सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र भट्ट और मदन लाल ने महिलाओं को ई-रिक्शा संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर रीप परियोजना से राजेश श्रीवास्तव, गोविंद डसीला और हरीश थापा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *