कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग
1 min read

कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग

-संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जला युवक
ऋषिकेश। शहर में हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने के दौरान एक युवक जिंदा जल गया। उसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक दुकान के अंदर कैसे पहुंचा। इसकी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 3.30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया।
बाहर से ताला लगा होने के कारण ताले को तोड़ा गया और शटर खोलकर कबाड़ में लगी आग को भी बुझाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को अंदर एक युवक की बॉडी जली अवस्था में मिली। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आई और युवक की जली बॉडी को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में ले गई। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार युवक अंदर कैसे पहुंचा।
कोतवाल केैलाश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या दुकान के ऊपरी हिस्से की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी हुई है। संभवः कोई व्यक्ति इस रास्ते से अंदर आया और इस दौरान आग लगने की वजह से चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *