ज्योतिर्मठ के नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आद्य गुरु शंकराचार्य की गद्दी
1 min read

ज्योतिर्मठ के नरसिंह मंदिर में विराजमान हुई आद्य गुरु शंकराचार्य की गद्दी

चमोली। नरसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ में आद्य गुरु शंकराचार्य की पवित्र गद्दी वैदिक पूजा के साथ शीतकाल के लिए विराजित हो गई है। अब 6 माह शंकराचार्य गद्दी के दर्शन ज्योतिर्मठ के नरसिंह मंदिर में ही होगे।
गुरुवार प्रातः काल आद्य गुरु शंकराचार्य गद्दी की पूजा अर्चना के बाद योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर से डोली को ज्योतिर्मठ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गद्दी की पूजा अर्चना की। बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी की अगुवाई में शंकराचार्य गद्दी को यात्रा के साथ ज्योतिर्मठ नरसिंह मंदिर स्थित मठ आंगण परिसर में लाया गया। यहां पर सैकड़ों लोगों ने फूल वर्षा कर आदि गुरु शंकराचार्य जी की पवित्र गद्दी समेत बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी, धर्माधिकारी समेत सभी वेद पाठी गणों का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी को ज्योतिर्मठ के नरसिंह मंदिर के समीप पौराणिक मठ शंकराचार्य गद्दीस्थल में विराजित किया गया। शीतकाल के दौरान जहां भगवान श्री हरि नारायण प्रभु अपने दर्शन योगध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ नरसिंह मंदिर में देंगे। वहीं शंकराचार्य गद्दी के दर्शन ज्योतिर्मठ के नरसिंह मंदिर में होंगे। इस दौरान धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर परिसर (बीकेटीसी) के पदाधिकारी गण वेदपाठियों वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के आचार्यगण समेत सभी नगर क्षेत्र के विद्यालयों के स्कूली बच्चों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके साथ ही सूबे की चार धाम यात्रा 2025 का विधिवत समापन भी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *