उत्तराखंड
चाय की दुकान लगी अचानक आग लगने से भारी नुकसान
हरिद्वार। देर रात एक चाय की दुकान में अचानक आग लग जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। किन्तु दुकान में काफी नुकसान हुआ है। […]
इंटरनेशनल साइबर ठग गैंग का मेंबर अरेस्ट
-आरोपी के पाकिस्तान से निंक हरिद्वार। एसटीएफ ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित और उसके साथी के बैंक खातों में डेढ़ करोड़ से अधिक की रकम के लेनदेन का खुलासा हुआ है। आरोपितों के तार पाकिस्तान और सऊदी अरब से जुड़े होने की बात सामने आई […]
आठवें दिन भी वकीलों का धरना जारी
देहरादून। राजधानी देहरादून की पुरानी जिला अदालत की खाली जमीन पर वकीलों के लिए निर्माण की मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले आठ दिन से प्रदर्शन कर रहे है। पूरे दिन कचहरी में सभी गतिविधियां बंद रखने का फैसला लिया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने […]
नशे को मजबूती से ‘न’ कहें युवाः सीएम
देहरादून। नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा नशे को मजबूती से न कहें और अपने साथियों को भी नशे को न कहने के लिए प्रेरित करें। आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम […]
खाई में गिरा वाहन,चालक की मौत
-हेल्पर गंभीर देहरादून। विकासनगर-जुड्डो मार्ग पर जुड्डो डैम के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तो दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर की ओर आ रहा वाहन हथियारी के […]
गैस गोदाम के सामने कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग
-बड़ा हादसा टला नैनीताल। रामनगर में सोमवार देर रात गैस गोदाम के सामने स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के […]
द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
रुद्रप्रयागरू द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट मंगलवार प्रातः आठ बजे शीतकाल के लिए मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्दशी स्वाति नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ बंद हो गए। कपाट बंद होने के अवसर पर बीकेटीसी अधिकारी-कर्मचारी, वन विभाग, प्रशासनिक प्रतिनिधि तथा साढ़े तीन सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार से ही पूरे […]
हुड़दंगी चढ़े पुलिस के हत्थे
देहरादून। सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करने वाले युवकों को पुलिस ने कानून का पाठ सिखाते हुए गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को यहां थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति हिम पैलेस होटल के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं, जिसमें कुछ व्यक्तियों को चोटें आई […]
नगर पालिका पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
-नेशनल हाईवे किया जाम रामनगर। सल्ट क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और उनके समर्थकों ने सोमवार को नैनीताल जिले के रामनगर के आमडंडा के पास नेशनल हाईवे-309 पर अचानक रोड जाम कर दी. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह […]
हल्द्वानी बवालः 40 से 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्जन
नैनीताल । हल्द्वानी शहर में बीती देर रात माहौल खराब करने के मामले में 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा बनभूलपुरा एसओ की तहरीर के आधार पर दर्ज कर किया गया है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना स्थल के आसपास भारी […]
