राजनीति
कैबिनेट बैठक में महक क्रांति नीति को मंजूरी, छह प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्य रूप से धामी मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड राज्य में महक क्रांति नीति तैयार किए जाने को मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड राज्य में लंबे समय से […]
थीम बेस्ड विज्ञान व नवाचार की दिशा में लाये तेजीः बर्द्धन
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में थीम बेस्ड विज्ञान एवं नवाचार केन्द्रों की स्थापना की दिशा में तेजी लाते हुए कार्य पूर्ण किए जाएं। आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2024कृ25 के बजट भाषण में उल्लिखित संतृप्तिकरण बिंदुओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव […]
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने किया सचिवालय कूच
देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने का दावा किया है। ऐसे में गुस्साए बेरोजगार सोमवार को सचिवालय कूच करने पहुंचे। युवाओं का सवाल है आखिर पेपर बाहर कैसे आया। गुस्साए युवाओं ने सड़कें जाम कर दी। यूकेएसएसएससी की परीक्षा रविवार सुबह 11 […]
डीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दौड़ रहे अधिकारी अधिकारी
देहरादून। उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि ने तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना तथा आपदा रेस्क्यू एवं राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि ने तहसील सदर अंतर्गत आपदा प्रभावित […]
श्राद्ध के अंतिम दिन धर्मनगरी में पित्रों के तर्पण के लिए उमड़ी भीड़
हरिद्वार। पितृपक्ष की अमावस्या पर रविवार को हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर नारायणी शिला में पित्रों का तर्पण किया। विधि-विधान से पूजन आदि करके लोगों ने पितरों को पिंडदान की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा स्नान के लिए भी हरकी पैड़ी पर भारी भीड़ उमड़ी रही। […]
मुख्यमंत्री ने 2 नवंबर को प्रस्तावित आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास से 2 नवंबर 2025 को प्रस्तावित आदि कैलाश परिक्रमा रन (अल्ट्रा मैराथन) प्रोमो रन का फ्लैग ऑफ किया और लोगो का अनावरण किया। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 02 नवंबर 2025 को गूंजी गांव से आदि कैलाश मैराथन का आयोजन […]
हिन्दूवादी संगठनों ने प्रदर्शन कर पूतला फंूका
नैनीताल। रामनगर में लापता नाबालिग छात्रा के युवक के घर से बरामद होने से जुड़े मामले पर रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों ने शहीद पार्क लखनपुर से जुलूस निकालकर रानीखेत रोड पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका। , दो दिन पहले रामनगर नगर क्षेत्र में कक्षा आठ […]
चमोली पहंुचे सीएम धामी,किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण,लोगों से की मुलाकात
चमोली। नंदानगर आपदा के तीसरे दिन भी मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालातों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुरुड़ हेलीपैड पहुंचे। जहां चमोली डीएम ने उन्हें हालातों की जानकारी दी। इसके बाद सीएम धामी चमोली नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने […]
डीएम ने पैदल चलकर किया दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में डीएम सविन सबसे दुर्गम आपदाग्रस्त क्षेत्र फुलेत पहुंचे। अब तक जहां प्रशासन प्रभावितों तक हेली सेवा से राशन व रसद पहुँचा रहा था, वहीं इस बार डीएम ने हेलीकॉप्टर का विकल्प छोड़ दुर्गम पहाड़ी रास्तों और खतरनाक पैदल रूट से खुद हालात देखने […]
नगर निगम द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़े का सीएम ने किया शुभारंभ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, अन्य जन प्रतिनिधिगण मौजूद थे।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा […]
