राजनीति
कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जला अंकिता भंडारी के लिए मांगा न्याय
हल्द्वानी। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और नागरिकों ने मोमबत्ती जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। […]
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
रुद्रपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। रैली डीडी चौक से शुरू होकर इंदिरा चौक तक पहुंची। इसके बाद इंदिरा चौक पर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका गया। इस मौके पर विहिप के […]
अंकिता को न्याय दिलाने के लिए यूकेडी ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी की हत्या के वास्तविक दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर गुरुवार को बुद्धपार्क में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता की हत्या में राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं की संलिप्तता रही है। इस संबंध में सोशल मीडिया में कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं। […]
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जंयती पर किया याद
विकासनगर। पछुवादून और जौनसार में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपाइयों समेत सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दूरदर्शी नेता थे। उन्हीं की बदौलत हमें उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है। विकासनगर ब्लॉक में भाजपाइयों ने […]
हरिद्वार में भाजपा नेताओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को देवपुरा चौक पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से शामिल भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की […]
एसपी ग्रामीण ने थाने का किया निरीक्षण
-सुनी व्यापारियों और ग्रामीणों की समस्या -विकासनगर। अपर पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण पंकज गैरोला ने चकराता कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व्यापारियों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी। थाने की जर्जर बिल्डिंग देख जल्द ही सुधारीकरण के लिए धन उपलब्ध कराए जाने की बात […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है खेलों से सशक्त भारत
-सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत -हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत का हर युवा खेलों से जुड़े और देश में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित हो, ताकि भारत विश्व खेल मंच पर नई पहचान बना सके। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत वंदना […]
शीतलहर की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की सभी जिलाधिकारियों संग वीसी माध्यम से बैठक
– बर्फबारी और ठंड से सुरक्षा हेतु कोल्ड वेब एक्शन प्लान लागू करने के आदेश -देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में शीतलहर की तैयारियों के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को विभिन्न विभागों द्वारा नोडल अधिकारी नामित किया […]
मुख्यमंत्री ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
-मुख्यमंत्री ने सैनिकों एवं अग्निवीरों के साथ संवाद कर किया उत्साहवर्धन -केन्द्र में प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, आधुनिक हथियारों एवं वीर नारियों के कल्याण की गतिविधियों का भी किया अवलोकन -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैनिकों […]
मुख्यमंत्री ने किया नाबार्ड के राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन
देहरादून। नाबार्ड व राज्य सरकार द्वारा देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 के दौरान उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड द्वारा तैयार राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन किया। इस अवसर पर माननीय सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, नरेश बंसल, राज्य सभा सांसद, खजान दास, विधायक, राजपुर, सौरभ थपलियाल, महापौर, नगर निगम, […]
