1 min read

आवास सचिव  ने ली प्राधिकरण की समीक्षा बैठक

-विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश  देहरादून।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में आवास एवं नगर विकास से जुड़ी योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद “मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए)” की पहली समीक्षा बैठक ली। […]

1 min read

सीएस बर्द्धन ने सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने दोनों महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स को समय पर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने जमरानी बांध […]

1 min read

पीएमएचएस हरिद्वार के नवनियुक्त जिला सचिव ने संभाला कार्यभार

रुड़की।  प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नए जिला सचिव और इमलीखेड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राव अकरम का बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि डॉ. राव अकरम के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास […]

1 min read

नंदा राजजात 2026 स्थगित करने के फैसले पर नंदादेवी मंदिर समिति की बैठक में जताया विरोध

अल्मोड़ा।  नंदा राजजात यात्रा को लेकर जारी चर्चाओं के बीच नंदा देवी मंदिर समिति की ओर से बुधवार को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल के नौटी क्षेत्र की नंदा राजजात समिति द्वारा कुमाऊं पक्ष से बातचीत किए बिना यात्रा को स्थगित करने के निर्णय पर नाराजगी जताई गई। […]

1 min read

नवकुंज समिति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली पदयात्रा

विकासनगर।  नवकुंज समिति देहरादून की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचय को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दो दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा के प्रथम दिन बुधवार सहसपुर क्षेत्र में यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं […]

1 min read

बायला की टीम को मिली 51 हजार का पुरस्कार

विकासनगर।  सिरमौर जिले में आयोजित अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बायला टीम ने उप विजेता रही। टूर्नामेंट में बायला की टीम ने अपने ग्रुप के सभी छह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की मटियान टीम ने बायला टीम को हरा दिया। उप विजेता रहने पर टीम को 51 हजार की […]

1 min read

देहरादून में ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल 22 जनवरी से

देहरादून।  राजधानी देहरादून में 22 से 28 जनवरी 2026 तक ‘आवाज सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। अजबपुर स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में होने वाले इस सात दिवसीय फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। फेस्टिवल में हिमालयी क्षेत्रों की कला, संस्कृति और जनजीवन पर आधारित चयनित फिल्मों का प्रदर्शन […]

1 min read

डीनापानी खेल मैदान के विस्तार और विकास की योजना

-डीएम ने किया निरीक्षण अल्मोड़ा।  डीनापानी खेल मैदान के विस्तारीकरण और समग्र विकास की संभावनाओं को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैदान को मानकों के अनुरूप आधुनिक क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित करने के साथ ही भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए […]

1 min read

 फड़ व्यवसायियों ने मांगी एसडीएम से मंगल बाजार लगाने की अनुमति

रुद्रपुर। फड़ व्यवसायियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मंगल बाजार लगाने की अनुमति मांगी। पिछले दिनों स्थानीय व्यापारियों की मांग पर प्रशासन ने मंगल बाजार लगना बंद करा दिया था। मंगलवार को प्रधान मार्केट के स्वामी जावेद मलिक की अगुवाई में बड़ी संख्या में फड़ व्यवसायी तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम गौरव पांडेय को […]

1 min read

शौर्य सरना को इंटरनेट इन्फ्लुएंसर अवार्ड

-रुद्रपुर गौरवान्वित   रुद्रपुर। डिजिटल इंडिया और इंटरनेट गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए रुद्रपुर के एलाइंस क्षेत्र निवासी छात्र शौर्य सरना ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में शौर्य सरना को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेट इन्फ्लुएंसर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। […]