भाजयुमो ने एसबीएस कॉलेज में आयोजित की स्वदेशी संकल्प दौड़
1 min read

भाजयुमो ने एसबीएस कॉलेज में आयोजित की स्वदेशी संकल्प दौड़

रुद्रपुर। स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर सोमवार को सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में राष्ट्रसेवा और स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़े। समापन अवसर पर सभी युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेंद्र मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलौत सहित रोहित भट्ट, रचित, केके त्रिपाठी, नवजोत, जितेंद्र, नमन, अभिषेक, रवि, विशाल, मनीष, हर्ष, उमेश, रोहित और जसवंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *