भाजपा  कार्यकर्ताओं ने दिया पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
1 min read

भाजपा  कार्यकर्ताओं ने दिया पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। सोमवार को बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख एवं किसान संघ के संपर्क अधिकारी रामलाल के जन्मदिन पर पौधरोपण किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि रामलाल का जीवन संगठन, राष्ट्रसेवा और अनुशासन का प्रतीक रहा है। उनके जन्मदिन पर पौधरोपण कर हम उनके विचारों को आत्मसात करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे आना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद विनोद नाथ, विवेक चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीता राणा, शमा पंवार, मनोज जैन, जितेंदर पाल, हर्ष पाल, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *