पेड़ से लटका मिला रात से गायब युवक का शव
हरिद्वार। घर से खाना खाकर रात निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र मनु राम निवासी ग्राम मन्ना खेड़ी रात 10 बजे खाना खाने के बाद घर […]
कंटेनर में अचानक लगी आग,चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान
हरिद्वार। श्यामपुर-नजीबाबाद हाईवे के पास कांगड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक समय रहते बाहर कूद गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, कंटेनर चालक ने किसी काम से वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान कंटेनर […]
लापता लोगों की खोज के लिए पूरी तत्परता से काम करें राहत व बचाव दलः मुख्यमंत्री
देहरादून। चमोली में आयी आपदा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर राहत व बचाय कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। गुरूवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से देर रात चमोली जनपद में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी […]
कोर्ट परिसर में हत्या करने के मकसद से आए चार गिरफ्तार,एक फरार पिस्टल तमंचे सहित कई राउंड गोलियां बरामद
हरिद्वार। हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष को कोर्ट परिसर में ही मारने आये चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक पिस्टल व एक तमंचे सहित कई रांउड गोलियंा भी बरामद की गयी है। हालांकि इस मामले में एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश की जा […]
चमोली में बादल फटा, कई लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश का मौसम लगातार कहर बनकर टूट रहा है। बीती रात चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के कुंतरी, धुरमा गांव में अतिवृष्टि से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में अब तक 12 लोगों के मलबे में लापता होने की संभावना है। साथ ही 2 महिलाओं […]
महा रक्तदान शिविर का आयोजन
हरिद्वार, 17 सितम्बर 2025 – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ‘स्टूडेंट्स फॉर सेवा’के साथ अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के 11 धर्म गुरु की याद में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के परिसर के स्वामी श्रद्धानंद स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित हुआ […]
स्वच्छता ही सेवा” 2025 स्लोगन के साथ शुरू किया गया स्वच्छता अभियान
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की मौके पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है, “स्वच्छता ही सेवा” 2025 स्लोगन के साथ शुरू किया गया स्वच्छता अभियान आज गऊघाट रोडिबेलवाला में शुरू किया गया। सुलभ इंटरनेशनल संस्था द्वारा इस मौके पर गंगा किनारे गऊघाट पर कार्यक्रम का […]
श्री महंत रविंद्र पुरी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मनसा देवी मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में अनुष्ठान किया गया
हरिद्वार,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज की ओर से मां मनसा देवी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा की गई ओर श्रद्धालुओ को लडडू का प्रसाद वितरण किया। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज […]
अर्धकुंभ मेला 2027 को लेकर अखाड़ा परिषद की बैठक नवरात्र में होगी:श्रीमहंत रविंद्र पुरी
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर अखाड़ा परिषद की बैठक अब आगामी नवरात्र में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय अधिकतर अखाड़ों के महंत, साधु-संत एवं मठाधीश पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवास […]
देसंविवि, शांतिकुंज में उत्साहपूर्वक मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
हरिद्वार 17 सितंबर। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय एवं गायत्री तीर्थ शांतिकुंज परिसर में सृष्टि के प्रथम अभियंता एवं सृजनशीलता के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती उल्लासपूर्वक और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में रचनात्मकता एवं उद्यमशीलता के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें पुस्तक, पैमाना, जलपात्र जैसे सृजन के अनिवार्य उपकरणों को उनके […]
