1 min read

*वरिष्ठ संघ स्वयंसेवक गंगाशरण मददगार पंचतत्व में विलीन*  -संघ में एक युग का अंत,संघ परिवार में शोक की लहर -रविवार 2 बजे प्रेमनगर आश्रम में होंगी श्रद्धाजंलिसभा

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधार स्तम्भ रहे पूर्व जिला संचालक गंगाशरण मददगार जी का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। मददगार जी के साथ ही संघ में एक युग का भी अंत हो गया, वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वथ्य चल रहे थे। जिनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को कनखल […]

1 min read

यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा प्रकरणः एसआईटी ने जांच रिपोर्ट सीएम को सौंपी

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

1 min read

17 साल पहले जेल से फरार 50 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ के खाते में एक और उपलब्धि जुड गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड टीम व एसटीएफ नोएडा टीम ने संयुक्त रुप से 17 वर्ष से रुड़की जेल से फरार 50 हजार रूपए के शातिर ईनामी अपराधी की गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2008 में रुड़की जेल से दीवार कूदकर फरार हो […]

1 min read

साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने आम जनता के साथ छात्रों को किया जागरूक

रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग ने जनपद के सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों में साइबर अपराधों से बचने के लिए लोगों को जागरुक किया। साथ ही नशे को रोकने एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी लोगों से की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी व प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक राकेश कुमार ने संयुक्त रूप […]

1 min read

केदारनाथ यात्रा में अडचनों के बीच टूटा लाइफ टाइम रिकार्ड वर्ष 2025 में दर्शन के लिए अब तक पहुंचे 16 लाख 60 हजार तीर्थयात्री लगातार बर्फबारी के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिये प्रशासन ने किये विशेष इंतजाम

 रुद्रप्रयाग। बदलते मौसम, मानसूनी सीजन में आपदाओं और यात्रा के शुरूआती चरण में घोड़े-खच्चरों पर फैले संक्रमण के बावजूद केदारनाथ धाम की यात्रा ने इस बार पिछली यात्रा के रिकार्ड तोड़ दिये हैं। इन दिनों धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है, बावजूद इसके हर रोज बाबा केदार के दर्शनों के लिये भक्तों की भारी […]

1 min read

त्यौहारी सीजन में यातायात संचालन को सुव्यवस्थित बनाएं: बगोली

देहरादून। सचिव गृह शैलेश बगोली ने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अधिकारी स्वयं फील्ड पर रहकर स्थिति की निगरानी करें और यातायात संचालन को सुव्यवस्थित बनाएं। आज यहां राज्य में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सचिव, गृह शैलेश बगोली की […]

1 min read

मुख्य सचिव ने किया एनआईसी की त्रैमासिक न्यूजलेटर ‘द डिजिटल थ्रेड’ का विमोचन

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूजलेटर ‘द डिजिटल थ्रेड’ का विमोचन किया। शुक्रवार को यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूजलेटर ‘द डिजिटल थ्रेड’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूजलेटर राज्य में सूचना प्रौघोगिकी के […]

1 min read

हेमकंुड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

चमोली। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। उत्सव को यादगार बनाने के लिए पंजाब से पूर्व सैनिक बैंड के साथ गढ़वाल स्काउट का बैंड भी घांघरिया पहुंचाा। यात्रियों का जत्था सुबह घांघरिया […]

1 min read

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरी विशाल के दर्शन

चमोली। देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर मुकेश अंबानी ने बदरीधाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। साथ ही मुकेश अंबानी ने भगवान श्री हरि नारायण प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुकेश अंबानी की केदारनाथ धाम एवं बदरीनाथ धाम में बड़ी आस्था है। वे वह हर साल इन […]

1 min read

वैज्ञानिक संस्थानों का राज्य हित में उपयोग के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जायेगा: बर्द्धन

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि वैज्ञानिक संस्थानो का राज्य हित में सुव्यवस्थित व सुसंगठित प्लेटफार्म तैयार किया जायेगा। आज यहां मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा है कि उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों का राज्य के हित में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार संवाद, बेहतर समन्वय व […]