वाहन चोर गिरोह का खुलासा
1 min read

वाहन चोर गिरोह का खुलासा

-दो गिरफ्तार, 19 दुपहिया वाहन बरामद
हरिद्वार। दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर चुराये गये 19 दुपहिया वाहन बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीती 17 अगस्त 2026 को आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी ग्राम बिझोली, कोतवाली मंगलौर ने ग्राम लाठदेवा शेख, कोतवाली झबरेड़ा क्षेत्र से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गयी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी।
जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए बारकृबार मास्क, कपड़े और हेयर स्टाइल बदलते थे। इसके बावजूद पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी।
पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान एक सूचना के आधार पर फाजिलपुर चैराहे के पास दो संदिग्धों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर अलगकृअलग स्थानों से चोरी की 18 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 19 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपियों ने कई मोटरसाइकिलें कोतवाली झबरेड़ा, कोतवाली नगर हरिद्वार, सिविल लाइंस रुड़की तथा थाना सदर बाजार सहारनपुर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। बरामद अन्य वाहनों के संबंध में संबंधित जनपदों एवं थाना क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है तथा संबंधित पुलिस इकाइयों को भी सूचना भेजी गई है। गिरफ्तार लोगों के नाम अरमान पुत्र मुज्जमिल, निवासी तेलीवाला, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार व मोनू पुत्र महेंद्र, निवासी बरशेर सिकंदरपुर, थाना सिरौली, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी किरायेदार सुलेमान, शक्ति विहार, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार बताये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *