सड़क किनारे मिला युवक का शव
1 min read

सड़क किनारे मिला युवक का शव

-सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नैनीताल। सुबह सवेरे सड़क किनारे युवका का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस व फारंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह हल्द्वानी के कमलुवागांजा रोड पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान दीपक भटृ, निवासी इन्द्रपुरम कॉलोनी, हरिपुर नायक, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *