लाखों रूपए की कीमत की प्रतिबंधित केटामाइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
1 min read

लाखों रूपए की कीमत की प्रतिबंधित केटामाइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ, एएनटीएफ व थाना सेलाकुई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ं 1.521 किलोग्राम प्रतिबंधित केटामाइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद केटामाइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज का आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एसटीएफ की एएनटीएफ को प्राप्त इनपुट के आधार पर एसटीएफ टीम ने सेलाकुई, देहरादून पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 1.521 किलोग्राम केटामाइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा स्कूटी की डिक्की में अवैध ड्रग केटामाइन छिपाकर ले जायी जा रही थी। टीम के साथ मौके पर उपस्थित औषधि निरीक्षक द्वारा ड्रग की की पहचान केटामाइन के रूप में की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शुभम कुमार, निवासी जमनपुर, सेलाकुई, जनपद देहरादून व अंकित तिवारी निवासी नगला कल्लू, शाहाबाद देहात, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेलाकुई, जनपद देहरादून बताया है। पुलिस ने आरोपियों की स्कूटी को भी सीज करने की कार्रवाई की। वहीं पुलिस द्वारा बरामद केटामाइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत लगातार नशे पर चोट की जा रही है। साथ ही उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपियों से पूछताछ में मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला एवं पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग पुलिस टीम के हाथ लगे है। मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस पड़ताल में जुट गई है। वहीं पुलिस ने पकड़े गई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *