पर्यटक और स्थानीय लोगों में विवाद के बाद मारपीट
1 min read

पर्यटक और स्थानीय लोगों में विवाद के बाद मारपीट

-एक हिरासत में
देहरादून। बीती रात मसूरी के मालरोड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कुछ स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में भी दहशत फैल गई।विवाद की सूचना पर कोतवाली मसूरी से चीता मोबाइल एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई की स्थिति बनी हुई थी, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर कर माहौल शांत कराया।प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चैहान ने बताया कि विवाद में शामिल नीरज राघव (36) निवासी बड़ा गांव सिकंदरपुर, सेक्टर-86, मानेसर, गुरुग्राम को हिरासत में लिया गया है। साथ ही वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान भी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *