75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
1 min read

75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

चंपावत। टनकपुर क्षेत्र से 75 लाख रुपये मूल्य की 253 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने टनकपुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 253 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर और एसओजी टीम के संयुक्त नेतृत्व में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मनिहारगोठ क्षेत्र में रेलवे पटरी के समीप मोटरसाइकिल पर बैठे एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 253 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम मंसूरी (21 वर्ष) पुत्र सलीम मंसूरी निवासी वार्ड नंबर-06, मीना बाजार, बनबसा, जनपद चम्पावत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 253 ग्राम स्मैक, बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 900 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह स्मैक पीलीभीत निवासी हैरी सिंह से लेकर क्षेत्र के नशे के आदी युवकों को बेचता था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी हैरी सिंह की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *