शहीद उधमसिंह कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीते 20 पदक
1 min read

शहीद उधमसिंह कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में जीते 20 पदक

चम्पावत।   मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित सातवीं शहीद उधम सिंह कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में बनबसा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीत कर प्रतियोगिता में सर्वाधिक पदक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कराटे कोच विजय रावत ने बताया कि प्रिंस खोलिया, आकांक्षा मुरारी,कल्पित, सिंपी राना, पूर्णिका दुबे, ऋतिक चंद ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं यश राणा, अक्षत सिंह बोरा, उमंग सिंह भंडारी, कार्तिक भंडारी, पारस भट्ट, लक्षिता तिवारी,अनुज चंद ने रजत पदक जीता। अक्षया दुबे, आयुष पांडेय, दिव्यांश मिश्रा, युवराज सिंह रावत, पारस जोशी, तनुजा ज्याला,अभिषेक सिंह ने कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया। टीम कोच कृष्णाकांत कौशल, चेयरमैन रेखा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, कैप्टन भानी चंद, ललित वर्मा, विमला सजवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, विनोद उप्रेती, रफी अंसारी, मोनू ठाकुर, देवेंद्र सिंह, मनोज कालाकोटी, पंकज भट्ट, संजय ठाकुर आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *