पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जंयती पर किया याद
1 min read

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को जंयती पर किया याद

विकासनगर।  पछुवादून और जौनसार में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपाइयों समेत सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दूरदर्शी नेता थे। उन्हीं की बदौलत हमें उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हुई है। विकासनगर ब्लॉक में भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर याद किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी का साहसी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। कहा कि अटल का जीवन ईमानदार संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्वांतों से समझौता नहीं किया। वह भाजपा में तो लोकप्रिय थे ही, विपक्ष में भी उतने ही लोकप्रिय थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला महामंत्री यशपाल सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, रचित ठाकुर, संजय गुप्ता, दीपक तोमर, श्यामा देवी, हरीश हैरी आदि मौजूद थे। उधर, भाजपाइयों ने सेलाकुई के राजावाला में भी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर दर्जाधारी राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल, अमित डबराल, कैलाश चौहान, विजय अग्रवाल,अशोक वरिष्ठ, रजनीश शर्मा, उदय पाल, हनुमंत रावत, जगदीश नेगी, दिनेश कुमार, चतर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *