मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2025
1 min read

मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2025

-इंद्रमणि बडोनी पर बनी डाक्यूमेंट्री देखी, वीर भड़ माधो सिंह भंडारी पर नाटिका का मंचन
-मसूरी। नगर पालिका विंटर लाइन कार्निवाल के तहत पहली नाइट उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी का समर्पित की गई। टाउन हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन मांगल गीत के साथ शुरू किया गया। इसके बाद उत्तराखंडी फिल्म निदेशक प्रदीप भंडारी द्वारा इंद्रमणि बडोनी के जीवन पर बनायी गयी डाक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसमें उनके जीवन, राजनैतिक संघर्ष, सामाजिक कार्यों व उनकी सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। लेखक निर्देशक प्रदीप भंडारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बडोनी के जन्म से लेकर उनके राज्य निर्माण के लिए किए गये संघर्ष को दर्शाया गया है। डाक्यूमेंट्री में उन पर एक गीत कु होलु. भी फिल्माया गया है, जो दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया है। फिल्म में बडोनी के कार्य एवं संघर्ष के दुर्लभ चित्र भी संजोए गए हैं जो बहुत आकर्षित करते हैं। प्रदीपने बताया कि आम लोगों आसानी से फिल्म देख सकें, इसलिए आज प्रदर्शन के साथ ही यूट्यूब पर आज ही रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में बडोनी का मूल गांव अखोड़ी और उनकी ऋषिकेश की कुटिया विट्ठल आश्रम को भी दर्शाया गया है। स्वजन शिक्षा समिति पय र्टन घाटी के कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। राजेंद्र रावत व बल्देव राणा की टीम ने वीर भड़ माधो सिंह भंडारी नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इसमें उत्तराखंड के महान योद्धा माधो सिंह भंडारी के जीवन को दिखाया गया कि उन्होंने किस तरह से तिब्बत पर जीत हासिल की। इस मौके पर दर्शक भावुक हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *