स्कूली बच्चों की सुुरक्षा से खिलवाड़ करना पड़ा भारी
1 min read

स्कूली बच्चों की सुुरक्षा से खिलवाड़ करना पड़ा भारी

-हुआ चालान
चमोली। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना एक टैक्सी चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मोेेेेटर अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना थराली पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोका गया। पुलिस ने जाँच में पाया गया कि चालक आनंद सिंह पुत्र भवान सिंह, निवासी थराली द्वारा 10 सवारी क्षमता वाले वाहन में 20 स्कूली बच्चों को ठूंसकर ले जाया जा रहा है। यह लापरवाही बच्चों की जान को गंभीर जोखिम में डालने वाली थी। जिस पर थाना थराली पुलिस ने चालक के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो और भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।
वहीं चमोली पुलिस की अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को ओवरलोडेड वाहनों में स्कूल न भेजें, स्कूल प्रबंधन से सुरक्षित एवं नियमानुसार परिवहन की मांग करें। कोई भी वाहन चालक ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पहाडी मार्गाे पर ओवरलोडिंग दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है, अपने बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *