कोरियर भेजने के नाम पर 3.31 लाख की धोखाधड़ी
हरिद्वार/चंद्रशेखर जोशी।
कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से कोरियर भेजने के नाम पर लिंक भेज कर करीब 3 लाख 31 हजार रुपए की बैंक के अलग-अलग खातों से रकम निकाल ली। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर ठगी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सुबोध कुमार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी इंडस्ट्रियल एरिया इंदिरा बस्ती ने तहरीर देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक खातों से 3 लाख से ज्यादा की रकम निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में पीड़ित ने जानकारी दी की उसका दिल्ली से कोरियर आने वाला था । जिस संबंध में उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया फोन करने वाले ने उससे कहा कि डीटीडीसी कोरियर में अपडेट नहीं है। अपडेट करने के लिए पांच चार्ज लगता है। फोन करने वाले ने व्हाट्सएप पर एक स्कैनर भेजा जिस पर पांच रुपए गूगल पे कर दिए । उसके बाद एक लिंक भेजा लिंक को टच करने के लिए कहा गया। लिक में टच करने के बाद करीब 1 घंटे में अलग-अलग बैंक खातों से 3 लाख 31 हजार रुपए की रकम निकल गई । जिस नंबर से लिंक भेजा गया वह नंबर बाद में बंद मिला। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रकम निकालने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
